फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अनहोनी की आशंका से तीन गांवों में नहीं होता होलिका दहन

अनहोनी की आशंका से तीन गांवों में नहीं होता होलिका दहन

Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अनहोनी की आशंका से तीन गांवों में नहीं होता होलिका दहन
चिलकाना (सहारनपुर)। थाना चिलकाना के तीन गांव ऐसे हैं जहां होली का दहन नहीं किया जाता है। हालांकि यहां लोग रंग खेल कर एक दूसरे को होली की बधाई देते हैं।
विज्ञापन

ग्राम नारायणपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौधरी प्रताप सिंह तथा चौधरी हरीश पंवार ने बताया कि करीब 90 साल पहले होली जलाने के कुछ देर बाद ही किसी बाहरी गांव का व्यक्ति होली में से जलती हुई लकड़ी चुरा कर भाग गया था। तभी से गांव में होली पूजन तथा होलिका दहन नहीं किया जाता है। गांव पंचकुआं के प्रधान प्रवीन कुमार, मा. सुमेर चन्द, रफल सिंह आदि ने बताया कि इस गांव में भी सैकड़ों वर्षों से होली दहन नहीं हो रहा है। यहां से भी होली को चुरा लिया गया था। इसी तरह ग्राम टोडरपुर में भी सैकड़ों सालों से होली दहन नहीं हो रहा है। ग्राम प्रधान चौधरी संजय, रोहित पंवार, चौधरी जनक सिंह आदि ने बताया कि गांव में न तो होली का पूजन होता है और न ही होली का दहन किया जाता है। होली जलाने के बाद कोई व्यक्ति होली में से अग्नि को चुरा कर ले गया था, तभी से होली नहीं जलाई जा रही है। क्षेत्र के तीनों गांव के लोग रंगों से ही होली खेलते है। किसी अनहोनी की आशंका से गांव में होली नहीं जलाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed