{"_id":"5a833a2c4f1c1bd34b8b884f","slug":"61518549548-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व विधायक माविया अली की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को चुनौती...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पूर्व विधायक माविया अली की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को चुनौती...
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर पलटवार करते हुए सपा के पूर्व विधायक माविया अली ने मोहन भागवत को चुनौती देते हुए कहा कि मुसलमान पाक अधिकृत कश्मीर वापस ले लेंगे, लेकिन आरएसएस डोकलाम वापस लेकर दिखाएं। पता चल जाएगा कि किसके अंदर ज्यादा देशभक्ति है।
मंगलवार को पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि मोहन भागवत और आरएसएस ने हमेशा आजादी से पहले भी अंग्रेजों का साथ दिया है। उन्होंने कभी भी देश के हित की बात नहीं की। सदैव देश को तोड़ने वाला काम किया है। उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर व डोकलाम की लड़ाई के लिए भारत सरकार आरएसएस और मुस्लिम समाज को एक मौका दे। हम इस बात की चुनौती देते हैं कि हमें पाक अधिकृत कश्मीर पर लगाओ हम उसे वापस लेकर आएंगे। देख लेंगे किसके अंदर ज्यादा देशभक्ति और ताकत है। माविया अली ने कहा कि हम भी देश की सेवा करना चाहते हैं इसलिए हमें कश्मीर वापस लाने की जिम्मेदारी मिलनी चाहिए और आरएसएस को डोकलाम वापस लाने की। माविया अली ने मोहन भागवत की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब उनके पास इतनी बड़ी सेना है तो वह सुरक्षा लेकर क्यों घूमते हैं।