फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दलित छात्रों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया

दलित छात्रों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया

Thu, 08 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
दलित छात्रों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया
दलित छात्रों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया
विज्ञापन

सहारनपुर। गागलहेड़ी स्थित एक कालेज में बीएड के विद्यार्थियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनसे जबरन 5500 रुपये प्रति छात्र मांगे जा रहे हैं। इस वसूली के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे अनिल कुमार, अनुज, नीशु, कविता, वंदना, सपना, कल्पना, सविता, शिवानी, प्रियंका आदि ने बताया कि काउंसिलिंग के तहत उनका प्रवेश हुआ है। नियमानुसार उनसे इस तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने डीएम से शिकायत की थी। इस पर डीआईओएस जांच के लिए कालेज आए थे। लेकिन इसके बाद से अब तक कॉलेज पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि अवैध वसूली का विरोध करने पर दलित छात्रों के साथ स्टाफ की ओर से बदसलूकी की जा रही है। इससे वे काफी परेशान हैं। उन्होंने डीएम से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इस दौरान सोनू, अंकित, मनीषा, सीमा, रंजीता, दिव्य प्रभा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed