फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शीतलवाणी के संपादक को मिलेगा पुरस्कार

शीतलवाणी के संपादक को मिलेगा पुरस्कार

Wed, 07 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
शीतलवाणी के संपादक को मिलेगा पुरस्कार
सहारनपुर। दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड ने साहित्यिक पत्रिका शीतलवाणी के संपादक डॉ.वीरेन्द्र आजम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। बोर्ड ने पांच श्रेष्ठ पत्रिकाओं में शीतलवाणी को शामिल करते हुए यह पुरस्कार घोषित किया है। पुरस्कार 20 फरवरी को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जायेगा।
विज्ञापन

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड देश भर से साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सरोकारों से लैस हिन्दी की श्रेष्ठ पत्रिकाओं को पुरस्कार प्रदान करता है। उल्लेखनीय है कि शीतलवाणी के कवि शमशेर बहादुर एवं नरेश सक्सेना और कथाकार उदय प्रकाश एवं से.रा. यात्री, आलोचक कमला प्रसाद, भाषाविद् डॉ. द्वारिका प्रसाद सक्सेना तथा नाट्यकार व कहानीकार डॉ. लक्ष्मीनारायण लाल विशेषांक देशभर में चर्चित हो चुके है। यह पत्रिका यूजीसी के जर्नल्स में भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed