{"_id":"5a6e12464f1c1bca798b66e9","slug":"61517163078-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित हुए फायरमैन सिताब सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित हुए फायरमैन सिताब सिंह
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने पर फायरमैन सिताब सिंह को गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। सिताब सिंह को यह सम्मान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रदान किया गया।
देवबंद तहसील के गांव चंदेना कोली निवासी सिताब सिंह पुत्र रामनाथ सिंह वर्तमान में गाजियाबाद में अग्निशमन विभाग में फायरमैन के पद पर तैनात है। बकौल सिताब सिंह 9 जनवरी 2016 को साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण अग्निकांड हुआ था, जिसमें उनके विभाग के कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उक्त संस्थान में कार्यरत 11 महिला व 10 पुरूष कर्मचारियों को आग की लपटों से बाहर निकाला था। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अग्निशमन कर्मचारियों ने संस्थान की करोड़ों रुपये की संपत्ति को भी सुरक्षित बचा लिया था। उनके उच्च कोटि के प्रदर्शन और लोगों के अमूल्य जीवन को बचाने के लिए अदम्य साहस एवं वीरता के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक से नवाजा गया है। सिताब सिंह ने बताया कि पदक मिलने पर उन्हें बहुत गर्व हो रहा है। वहीं, गांव का नाम रोशन करने पर ग्राम प्रधान जोगेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान ताराचंद कालू समेत अन्य ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है।