फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   400 प्रत्याशी मैदान में, निर्विरोध चुनी गई 20 सहकारी समितियां

400 प्रत्याशी मैदान में, निर्विरोध चुनी गई 20 सहकारी समितियां

Thu, 25 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
400 प्रत्याशी मैदान में, निर्विरोध चुनी गई 20 सहकारी समितियां
284 समितियों में 400 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर सर्द मौसम में में सियासी तापमान गर्म है। 284 सहकारी समितियों पर 400 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 20 सहकारी समितियों में निर्विरोध निर्वाचन तय है। हालांकि, अभी कागजी कार्रवाई बाकी है। 29 जनवरी को मतदान के बाद जिला सहकारिता विभाग नतीजे घोषित करेेगा। उधर, भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरा दम लगा दिया है।
जिले में 284 सहकारी समितियों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। सहकारी समितियों के चेयरमैन पद से लेकर जिला सहकारी विकास संघ और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद पर चुनावी प्रक्रिया चल रही है। जिला सहकारी विभाग के सहायक निबंधक हरेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में 115 प्रारंभिक सहकारी समितियों सहित 284 समितियों पर तीन लाख 49 हजार सदस्य प्रतिनिधियों के लिए 29 जनवरी को मतदान करेंगे। अभी तक 20 सहकारी समितियों के निर्विरोध चुन लिए जाने की जानकारियां सामने आ रही है। 29 जनवरी को मतदान के बाद नतीजे घोषित कर विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश में सत्ता होने की वजह से भाजपा सहकारी समितियों के अध्यक्ष पदों पर अपना कब्जा करना चाहती है। इसी तरह सपा पहले की तरह अपना जलवा बरकरार रखना चाहती हैै। निकाय चुनाव में जनपद में दूसरे नंबर पर रही बसपा भी पूरे दमखम के साथ अपने समर्थित प्रत्याशी को जिताने के लिए गोटियां फिट कर रही है। कांग्रेस भी किसी से पीछे नहीं रहना चाहती है। इसीलिए चारों प्रमुख पार्टियों नेता जोड़तोड़ में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed