फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगरपालिका चार स्थानों पर बनवाएगी शुलभ शौचालय

नगरपालिका चार स्थानों पर बनवाएगी शुलभ शौचालय

Thu, 18 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका चार स्थानों पर बनवाएगी शुलभ शौचालय
नगरपालिका चार स्थानों पर बनवाएगी सुलभ शौचालय
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सामाजिक संस्था विकास और सुरक्षा समिति की बैठक में नगरपालिका चेयरमैन से लोगों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए नगर में चार स्थानों पर सुलभ शौचालय बनवाने की मांग की।

समाजसेवी अशोक गुप्ता और संदीप गुप्ता ने कहा कि नगर में कोई सुलभ शौचालय नहीं है। जिस कारण दुकानदारों खासकर देहात से आने वाले लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ती है। इसलिए रामलीला मैदान के आसपास, मंगलौर चौकी, मेला गेट और ब्लाक कार्यालय के निकट सुलभ शौचालय बनवाए जाएं। समिति सदस्यों की उक्त मांग पर पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने अवर अभियंता महेश राहुल को चार चिह्नित स्थानों का निरीक्षण कर इसके लिए बजट तैयार कराने के निर्देश दिए। अधिवक्ता जनार्दन त्यागी ने कहा कि सड़क निर्माण के चलते भारी वाहन मजनूवाला रोड से होकर गुजरते हैं जिस कारण नगर में हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। इसलिए भारी वाहनों को साईं धाम मंदिर के सामने वाली सड़क से भिजवाने की व्यवस्था कराने की मांग की है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए एक बड़ा वाटर टैंक का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही नगर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने और टूटी सड़कों का निर्माण गुणवत्ता से कराया जाएगा। अध्यक्षता मुजम्मिल हसन, संचालन अरुण त्यागी और योगेश त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सेठ कुलदीप कुमार, मौ. उस्मान, चौधरी आसिफ, योगेश त्यागी, रघुराज स्वरूप गुप्ता, बलराज त्यागी, सुखपाल सिंह, जरीफ अंसारी, विनय त्यागी, बालेंद्र सिंह, नौशाद मलिक, सुभाष चंद त्यागी, अजय गांधी, मनोज सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed