फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मेहंदी रचाए बैठी रही दुल्हन, दूल्हा नहीं लाया बारात

मेहंदी रचाए बैठी रही दुल्हन, दूल्हा नहीं लाया बारात

Sat, 13 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
मेहंदी रचाए बैठी रही दुल्हन, दूल्हा नहीं लाया बारात
सहारनपुर। बारात केे स्वागत की सारी तैयारियां हो चुकी थीं, बैंक्वेट हॉल में मेहमान पहुंच गए थे, दुल्हन अपने हाथों में मेहंदी रचाए बैठी दूल्हे के बारात लाने का इंतजार कर रही थी, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन और उसका परिवार दुख में डूब गया। इस मामले में मैरिज ब्यूरो संचालक, दूल्हा समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने मैरिज ब्यूरो के माध्यम से अपनी बहन का रिश्ता चंडीगढ़ में तय कर दिया। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुट गया। 11 जनवरी को बारात आने का समय निर्धारित हुआ। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात के स्वागत की सारी तैयारियां कर लीं। मैरिज होम में मेहमान भी पहुंच गए, बारात के आने का ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, लेकिन देर रात तक भी बारात नहीं पहुंची तो खलबली मच गई। संपर्क करने का भी प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हुई। इस मामले में दुल्हन के भाई ने मैरिज ब्यूरो संचालक, आरोपी दूल्हा एवं एक अन्य व्यक्ति केे खिलाफ तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया है कि उसे बताया गया था कि दूल्हे की अच्छी नौकरी है और लगभग 55 हजार रुपये प्रतिमाह कमाता है, लेकिन आज पता चला है कि उसकी कोई नौकरी नहीं है। उसका पिता बनकर आया व्यक्ति भी फर्जी है। इस मामले में पुलिस ने मैरिज ब्यूरो संचालक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शादी कर ठगने वाला गिरोह होने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि दूल्हा अपनी पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी कर रहा था। इसलिए उसने किसी दूसरे व्यक्ति को पिता भी बताकर रिश्ता तय करा लिया। संदेह जताया जा रहा है कि मैरिज ब्यूरो के माध्यम से शादी कर ठगी करने वाले गिरोह से भी तार जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed