{"_id":"5a3ab07c4f1c1bcf6d8b54a9","slug":"61513795708-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व में हुए कार्यों की होगी जांच - पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व में हुए कार्यों की होगी जांच - पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। पालिकाध्यक्ष ने पिछले पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल के कुछ प्रस्तावों पर आपत्ति जताते हुए जांच कराने की मांग की है, जिससे नगर की राजनीति में गर्माहट की सुगबुगाहट आने लगी है।
बिजेंद्र मोगा ने पालिकाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बुधवार को पालिका में पहली पत्रकार वार्ता में ही अपने इरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। साथ ही नगर की सफाई व्यवस्था एवं जलापूर्ति के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे। इसके लिये जनता से सुझाव भी मांगे जाएंगे। बिजेंद्र मोगा ने पूर्व पालिकाध्यक्ष नफीसा मलिक के कार्यकाल में लगी सोलर लाइटों, सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर कूलरों तथा पैचिंग वर्क के नाम पर लाखों रुपये के बिलों के भुगतान की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सोलर लाइट तथा वाटर कूलर जब से लगे हैं, तब से ही काम नहीं कर रहे है। वहीं लाखों रुपये का सरकारी व्यय होने के बाद भी नगर में सड़कें तथा पुलिया टूटी पड़ी हैं। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष सुशील कांबोज कुछ सभासद मौजूद रहे।