{"_id":"5a1865d44f1c1b96698b50f6","slug":"61511548372-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के बकाए पर मकान कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के बकाए पर मकान कुर्क
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अवैध खनन मामले में जारी आरसी की वसूली के लिए कार्रवाई तेज हो गई है। करीब नौ करोड़ रुपये की आरसी की वसूली को लेकर मुकेश जैन का महावीर कालोनी स्थित मकान शुक्रवार को कुर्क कर लिया गया है। जबकि नसीम की मायापुर, रूपपुर और नानौली स्थित 18 बीघा जमीन की भी कुर्की कर ली गई है।
शुक्रवार को अवैध खनन मामले में जारी वसूली प्रमाण पत्र की वसूली के लिए मुकेश जैन का महावीर कालोनी स्थित मकान को कुर्क कर लिया गया है। उन पर करीब 9 करोड़ रुपये की बकाएदारी बताई जा रही है। तहसीलदार सदर सुधीर कुमार ने बताया कि कुर्क किए गए मकान की कीमत के आकलन के लिए लोकनिर्माण विभाग से मदद मांगी गई है। मकान पर कुर्की का नोटिस अमीन चंद्रशेखर और अरुण कुमार ने चस्पां किया है। यह मकान करीब 200 वर्ग गज में बना हुआ है। उधर, अवैध खनन मामले में ही बकाएदार नसीम की मायापुर, रूपपुर और नानौली स्थित 18 बीघा जमीन को भी कुर्क किया गया है। एसडीएम बेहट जुगराज सिंह ने बताया कि पूरे धनराशि की वसूली होने तक कुर्की की कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध खनन मामले में जिनकी भी आरसी जारी हुई है उनकी वसूली के लिए बकाएदारों की संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। हर हाल बकाया वसूला जाएगा।