{"_id":"59c559834f1c1bad688b5e13","slug":"61506105731-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त- हेमंत राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त- हेमंत राव
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और नोडल अधिकारी हेमंत राव ने कहा कि विकास योजनाओं की अनदेखी करने वालों कर्मियों को चिह्नित कर दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिले तथा योजनाओं के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा के अधिकारियों से कहा कि वो अपनी कार्यशैली में बदलाव लाए और नियमित रूप से प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपस्थित रहें।
उन्होंने संस्थागत प्रसव, टीकाकरण व बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कर्मी को आपसी समन्वय व टीम भावना से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ग्राम पुवांरका के निरीक्षण के दौरान राशन के कोटेदार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उचित दर की दुकान को निलंबित करने के आदेश दिए।
नोडल अधिकारी ने शुक्रवार को पुंवारका गांव और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य ना करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार विकास की दौड़ में अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को विकास की गति में भागीदार बनाने के लिए कृत संकल्प है। ग्राम पुवांरका में बनाये जा रहे शौचालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि शौचालयों की गुणवत्ता और मानकों का ध्यान रखा जाए। प्रमुख सचिव ने पुवांरका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कई दवाइयां उपलब्ध ना होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चिकित्सकों को निर्देश दिए कि वे तत्काल समुचित आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने एंबुलेंस सेवाओं को भी सजग रखने की चेतावनी दी। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित मरीजों से इलाज व चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी की। उन्होंने अस्पताल में होने वाली डिलीवरी की संख्या को और अधिक बढ़ाने के साथ ही बच्चों के बचाव के जरूरी टीकाकरण में और अधिक तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने ग्राम पुवांरका का दौरा करते हुए जिन घरों में निर्माणाधीन शौचालय बनाए जा रहे थे, उनमें सोनिया, संदीप, संलीम अख्तर, गिरमी नाथू राम, बीना, धर्मपाल, बालेश, अरविंद, सैंकी व देशराज के घरों पर बनने वाले शौचालयों की जांच की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वे गांव में बनने वाले शौचालयों के निर्माण की जांच कर उन्हें अपनी रिपोर्ट से अवगत कराएं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बारे में जानकारी करते हुए कहा कि ग्राम में सभी पात्र लोगों को ही योजना का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
स्कूल में मिली कई अव्यवस्था
नोडल अधिकारी ने ग्राम पुवांरका के प्राइमरी व जूनियर हाई स्कूल में सभी छात्र-छात्राओं को ड्रेस वितरण न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तीन दिन के भीतर ड्रेस, पाठ्य पुस्तकें, बस्ता व जूते वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में कक्षा 6 के बच्चों से अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाई तथा अध्यापकों को निर्देश दिए कि बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता का ध्यान रखें।
प्रमुख सचिव बोले, फर्जी आंकड़ेबाजी से बाज आए
ग्रामीणों की नल खराब होने शिकायत पर जल निगम के अधिकारियों को तलब कर प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि खराब नलों को 15 दिनों के भीतर रिबोर करके दुरुस्त करा दें। विद्युत विभाग का कोई अधिकारी निरीक्षण केे समय मौजूद ना होने पर नाराजगी व्यक्ति की। मौके पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को तलब कर निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें और फर्जी आंकड़ेबाजी से अभियंता बाज आएं। ग्राम के फुंके ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाया जाना सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी के निरीक्षण के दौरान ग्राम पुवांरका के ग्रामीणों ने राशन डीलर श्याम सिंह के द्वारा मिट्टी का तेल व खाद्यान्न कम दिए जाने की शिकायत की गयी। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि इस उचित दर की दुकान का सभी उठान तत्काल रोक कर कोटेदार के वितरण की जांच कर उचित दर की दुकान को तत्काल निलंबित किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, एसडीएम संगीता, जिला पंचायतराज अधिकारी सतीश कुमार सहित तमाम विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे