{"_id":"59b837b14f1c1bec7f8b675b","slug":"61505245105-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी और जलभराव को लेकर नगरायुक्त से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी और जलभराव को लेकर नगरायुक्त से मिले
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदगी और जलभराव को लेकर नगरायुक्त से मिले
सहारनपुर। नगर निगम को बार-बार अवगत कराने के बाद भी गांव गलीरा की जलभराव और गंदगी से जुड़ी समस्या दूर नहीं हो पा रही है। नाराज ग्रामीणों ने नगरायुक्त से मिलकर समस्या के स्थाई समाधान करने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव गलीरा लंबे समय से नगर निगम का हिस्सा है, मगर नगर निगम के अधिकारी यहां की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। बरसात के दिनों में हुआ जलभराव आज तक है। गंदगी की वजह से कीड़े और मच्छर पैदा हो रहे हैं, जो मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां बांट रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को नगरायुक्त से मिलकर जलभराव और गंदगी से निजात दिलाने की मांग की। उधर, बलियाखेड़ी ब्लॉक के पीछे बसी द्वारिकापुरी कॉलोनी करीब 25 साल पुरानी कॉलोनी है। कॉलोनी में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोगों ने अपने घरों से निकलने वाले गंदे पानी को जमा करने के लिए घरों के सामने गड्ढे बनाए हुए हैं। आरोप है कि आसपास बनी अवैध कॉलोनियों में नगर निगम तमाम सुविधाएं मुहैया करा रहा है।