फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सुबह नौ से दोपहर 1:52 बजे तक शुभ रहेगा रक्षा बंधन

सुबह नौ से दोपहर 1:52 बजे तक शुभ रहेगा रक्षा बंधन

Mon, 07 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
सुबह नौ से दोपहर 1:52 बजे तक शुभ रहेगा रक्षा बंधन
सहारनपुर। भाई और बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूती देने वाला रक्षा बंधन पर्व आज मनाया जा रहा है। मगर यहां यह भी जान लेना जरूरी है कि बहनों द्वारा भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त किस समय का है। शास्त्रों के जानकारों ने रक्षा बंधन को मनाने यानी राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजकर 52 मिनट तक बताया है।
विज्ञापन

पंडित देवेंद्र शास्त्री ने बताया है कि सात अगस्त की पूर्वाह्न 11:05 बजे तक भद्रा रहेगी। शास्त्रों में भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं रहता। इस दिन मकर के चंद्रमा होने के कारण भद्रा का निवास पाताल में रहेगा। बताया कि शास्त्रों में भद्रा का स्वर्ग एवं पाताल में वास शुभ माना गया है। अस्तु भद्रा के कारण राखी बांधना दोषकारक नहीं रहेगा। इसी दिन राहु काल प्रात: साढ़े सात बजे से सुबह नौ बजे तक रहेगा। इस दिन रात में चंद्र ग्रहण होने के कारण इस के सूतक भी दिन में 1:52 बजे से शुरू होंगे। ऐसे में सुबह नौ बजे से दोपहर 1:52 बजे तक राखी बांधना शुरू रहेगा।
विज्ञापन


आज बसों में फ्री सफर करेंगी बहनें
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम रक्षा बंधन पर्व पर सोमवार को तमाम बहनों को मुफ्त सफर कराएगा। इस संबंध में क्षेत्रीय कार्यालय को निगम मुख्यालय से आदेश भी प्राप्त हो गया है। मुफ्त सफर करने की टाइमिंग यानी समय छह अगस्त की रात 12 बजे से सात अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगा। परिचालक महिलाओं को ईटीएम से शून्य मूल्य का टिकट जारी करेगा। ईटीएम के न चलने की स्थिति में वह ब्लैक बुक से शून्य मूल्य का टिकट जारी करेगा। मार्ग पत्र पर प्रस्थान स्टेशन से गंतव्य स्थान तक अंकित करेगा। परिचालक को टिकटों की प्रति को मार्ग पत्र के साथ जमा कराना होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर ने बताया कि महिलाओं को यह सुविधा परिवहन निगम की हर तरह की बस में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed