{"_id":"597e292a4f1c1b9b508b46be","slug":"61501440298-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक पर गिरा बिजली का खंभा, जमाती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक पर गिरा बिजली का खंभा, जमाती की मौत
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैजिक पर गिरा बिजली का खंभा, जमाती की मौत
खेड़ा अफगान (सहारनपुर)। जमातियों को लेकर जा रही मैजिक गाड़ी पर बिजली का खंभा गिरने से एक जमाती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। सूचना पर बिजली और पुलिस के आला अफसर तुरंत मौके पर पहुंचे। शव को बिना कार्रवाई परिजनों को सौंप दिया गया।
सहारनपुर के नवाबगंज से करीब दस जमातियों को लेकर मैजिक गाडी नकुड़ जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही मैजिक फंदपुरी में मुख्य स्टैंड पर पहुंची तो एलटी लाइन का खंभा टूटकर मैजिक के ऊपर गिर पड़ा। मैजिक में सवार जमातियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में हाजी इरफान पुत्र सुल्तान अबूजर, उस्मान, दिलनवाज आदि घायल हो गए। घायलों को चिकित्सकों के यहां ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने साठ वर्षीय हाजी इरफान को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसडीएम डीपी सिंह, सीओ आरबी पाठक, कोतवाल संजय वर्मा, एसडीओ (बिजली) सचिन शर्मा, जेई अजय यादव मौके पर पहुंचे तथा जानकारी हासिल की।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गैस सिलेंडरों से भरे छोटा हाथी के चालक द्वारा बिजली के खंभे व तान के बीच वाहन खड़ा करने के प्रयास में खंभा टूटकर मैजिक पर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि घटना के समय बिजली नहीं थी। वरना कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। कोतवाल संजय वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिए जाने के कारण शव को पंचनामा भरकर बिना पीएम परिजनों को सौंप दिया गया। क्षेत्र के गुरुमुख सिंह, रामेश्वर, रमेश चंद, महीपाल आदि ने बताया कि सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे जर्जर हो चुके है जिस कारण इन खंभों से किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने जर्जर खंभों को बदलवाने की मांग की है।