फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अफसरों की कालोनी में मिला डेंगू का लार्वा

अफसरों की कालोनी में मिला डेंगू का लार्वा

Mon, 17 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
अफसरों की कालोनी में मिला डेंगू का लार्वा
अफसरों की कालोनी में मिला डेंगू का लार्वा
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के आम इलाके तो दूर प्रशासनिक अफसरों के आवास वाले वीआईपी इलाके भी डेंगू फैलाने वाले मच्छरों से सुरक्षित नहीं हैं। शहर की दिल्ली रोड स्थित आफिसर कॉलोनी में डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर का लार्वा मिला है। इसके चलते छह सरकारी कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में मच्छरों पर नियंत्रण के लिए मलेरिया विभाग सतर्क हो गया है।
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ के नेतृत्व में टीम ने जगह-जगह अभियान चलाया। इस दौरान टीम को ऑफिसर कालोनी के कुछ घरों में कूलर के पानी सहित अन्य जगहों पर लार्वा मिला है। उन्होंने बताया कि यहां रहने वाले तहसीलदार (रामपुर मनिहारन), संदीप,(चपरासी पीएनबी प्रकशपुरम), शिशुपाल (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी), समीर (वाहन चालक), जितेंद्र, इंद्रपाल सिंह, ( वाहन चालक कलेक्ट्रेट), दीपक राठौर (कनिष्ठ सहायक सीडीओ ऑफिस) के यहां कूलर के पानी, मिट्टी के बर्तनों, पुराने टायरों में लार्वा देखा गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर निरीक्षण करेगी। यदि इन स्थानों पर दुबारा लार्वा पाया जाता है तो धारा 188 के तहत पांच हजार रुपये तक का जुर्माना भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
17 जुलाई को करा सकते हैं टीकाकरण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएम सोढ़ी ने बताया हज पर जाने वाले ऐसे यात्री, जिनका टीकाकरण छूट गया है। वे 17 जुलाई को मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर में टीकाकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed