फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   60 houses will be screened if a dengue patient is found

डेंगू का एक मरीज मिला तो 60 घरों की होगी स्क्रीनिंग

Sat, 15 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
60 houses will be screened if a dengue patient is found
सहारनपुर। डेंगू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शासन से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू का एक मरीज मिलने की दशा में कम से कम 60 घरों में स्क्रीनिंग कराएं। बुखार पीड़ितों की पहचान कर जांच व इलाज मुहैया कराएं।
विज्ञापन

जनपद में बारिश के बाद डेंगू-मलेरिया सहित अन्य मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसमें अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में शासन से स्वास्थ्य विभाग को अधिक चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए। जिन इलाकों में डेंगू-मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं, वहां पर आसपास अभियान चलाया जाए। एक मरीज मिलने पर घरों की स्क्रीनिंग करें। एंटी लारवा का छिड़काव करें। डेंगू-मलेरिया के लिहाज से एक पखवाड़ा बेहद अहम है, क्योंकि बारिश के बाद मच्छरों की पैदावार बढ़ सकती है। इससे डेंगू-मलेरिया की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

पुख्ता हों इलाज के इंतजाम
शासन ने सीएमओ को निर्देश दिया है कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू-मलेरिया के इलाज के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। जिन अस्पतालों में दवाइयों की कमी है, उन्हें तत्काल पूरा करें। डेंगू पीड़ितों को मच्छरदानी में रखें। जरूरत पड़ने पर अस्पताल में बेड़ बढ़ाए जाएं। किसी भी दशा में मरीज को बिना इलाज न लौटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में जहां पर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, हम वहां के आसपास रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करा रहे हैं। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। अस्पतालों में डेंगू की पर्याप्त दवाएं हैं।
- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed