फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   60% children get measles-rubella vaccine in special campaign

Saharanpur News: विशेष अभियान में 60 फीसदी बच्चों को लगे खसरा-रूबेला का टीका

Sat, 07 Mar 2026 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
60% children get measles-rubella vaccine in special campaign
सहारनपुर। खसरा और रूबेला के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान में 60 फीसदी बच्चों का टीकाकरण हुआ है। होली पर्व और रमजान के चलते टीकाकरण असर पड़ा। हालांकि, अभियान अभी भी जारी है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि 16 फरवरी से दस दिन के अभियान की शुरुआत की गई थी। टीकाकरण के लिए तैयार माइक्रो प्लान में 2315 विद्यालयों का चयन किया गया था। अभियान में कक्षा एक से पांच तक के करीब दो लाख बच्चों को चिह्नित किया गया था। जिन बच्चों को बचपन में एमआर-वन व टू का टीका दिया जा चुका है, उन्हें भी बूस्टर डोज का इंजेक्शन दिया गया। विशेष अभियान में 1,17,656 बच्चों का टीकाकरण हुआ है, जो लक्ष्य का 60 फीसदी है। यह टीकाकरण 2114 सत्रों पर किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि अभी टीकाकरण अभियान जारी है। टीकाकरण अभियान के बीच में होली पर्व है। इसके साथ ही रमजान माह भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed