फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   54 cases of dengue positive, department engaged in treatment

डेंगू के 54 मामले पॉजिटिव मिले, विभाग इलाज में जुटा

Mon, 30 Sep 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
54 cases of dengue positive, department engaged in treatment
ग्राम चकदेवली में स्वस्थ्य विभाग की टीम जानकारी लेते सीएमओ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। चिकित्सा विभाग ने जनपद में डेंगू के मामलों की पुष्टि कर दी है। बुखार के इस सीजन में अब तक करीब 54 मामले डेंगू के सामने आ चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है। साथ ही यह भी बताया है कि विभाग की टीमें संवेदनशील गांवों में कैंप लगाकर लोगों का इलाज कर रही हैं। साथ ही लोगों को डेंगू से बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीएस सोढी ने बताया कि बुखार के सर्वे के लिए जिले के अंदर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में विभाग के एडी, जेडी, एसीएमआ, मेडिकल आफिसर और वह खुद स्थलीय निरीक्षण भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय करीब 14 गांव बुखार से ग्रसित हैं। इनमें अनेक गांव उत्तराखंड की सीमा से सटे हुए हैं। विभागीय टीमें इन गांवों में लगातार शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं। साथ ही दवाएं भी दी जा रही हैं। स्लाइड्स बनाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एलाइजा के लिए खून के नमूने लिए गए हैं। जांच के दौरान 54 मामले डेंगू के पॉजिटिव पाए गए हैं। संबंधित गांवों में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी की सहायता से नालियों की सफाई तथा गांव से कुरडी भी उठवाई जा रही हैं। उन्होने बताया कि पहले की तुलना में अब बुखार के केसों मे कमी आई है। उधर, सीएमओ डाक्टर बीएस सोढ़ी ने टीम के साथ गांव चकदेवली में दौरा किया। चिकित्सा कैंप में मरीजों की जांच कराई तथा जांच करने में लगे कर्मी से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed