{"_id":"636bea311525bd4f7d2c127d","slug":"53-gram-panchayats-will-shine-with-25-crores-in-the-district-saharanpur-news-mrt612932834","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 25 करोड़ से चमकेंगी 53 ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 25 करोड़ से चमकेंगी 53 ग्राम पंचायतें
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले की 53 ग्राम पंचायतों के 76 गांव 25 करोड़ की लागत से चमकेंगे। गांवों में कूड़ा संग्रह केंद्र बनेंगे और कूड़ा एकत्र करने के लिए ई-रिक्शा सफाई कर्मचारियों को दी जाएगी। इसको लेकर पंचायत राज विभाग को बजट भी मिल गया है। पहले चरण में पांच हजार से अधिक जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है।
दरअसल, स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में कूड़ा प्रबंधन और गांवों में ही कूड़े के निस्तारण पर खासा जोर दिया जा रहा है। चयनित हुईं ग्राम पंचायतों में धार्मिक स्थलों, स्कूलों, पंचायत भवनों, ग्राम सचिवालयों, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्रों, गलियों, चौराहों के सुंदरीकरण के लिए कायाकल्प अभियान चलेगा। इसके साथ ही स्वच्छता और सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसकी रूपरेखा विभाग की ओर से तैयार कर ली गई है। (संवाद)
होंगे यह कार्य
-- तालाबों का सुंदरीकरण होगा
-- गांवों में सड़कों की मरम्मत होगी
-- कच्ची सड़कों को पक्का बनाया जाएगा
-- स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलेगा
-- हर गली व चौराहे पर पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी
-- जलभराव की समस्या समाधान कराया जाएगा
-- कहीं पर भी कूड़े के ढेर नहीं लगने दिए जाएंगे
रेहड़े की तरह तैयार होंगी ई-रिक्शा
इन गांवों में सफाई कर्मचारी डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करेंगे। इसके लिए ई-रिक्शा भी खरीदी जाएंगी, जिनको रेहड़े के रूप में तैयार कराया जाएगा, ताकि सफाई कर्मचारी आसानी से कूड़ा संग्रह केंद्र तक कचरे को पहुंचा सकें। यहां पर गीले और सूखे कूड़े को अलग करने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
शौचालयों की मरम्मत के लिए होगा सर्वे
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की 884 ग्राम पंचायतों में बने शौचालयों की मरम्मत के लिए भी सर्वे होगा, जिन लोगों के घर में बने शौचालय टूट गए या फिर किसी तरह की खामी है, उसको भी विभाग ठीक कराएगा। इसको लेकर विभाग की ओर से सर्वे कराया जाएगा।
इन ग्राम पंचायतों का हुआ चयन
बलियाखेड़ी ब्लॉक के गांव भलस्वा इस्सापुर, छिदबना, शेखपुरा कदीम, उमाही, देवबंद ब्लॉक की ग्राम पंचायत अंबेहटा शेख, मानकी, देवबंद देहात, फुलास अकबरपुर, नूनाबड़ी, राजपुर, रणखंडी, गंगोह क्षेत्र के गांव कुंडाकला, धानवा, लखनौती, सांगाठेड़ा, मुजफ्फराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालूवाला जहानपुर, खिड़का भटकवा, खुजनावर, शेरपुर, मुजफ्फराबाद, ताजपुरा, थापुल इस्माईलपुर, नागल के गांव भंहेड़ा खास, बचीटी, खेड़ा मुगल, पंडौली, तल्हेड़ी बुजुर्ग, चंदेना कोली, इस्लामनगर, टाबर, नानौता क्षेत्र की ग्राम पंचायत मौरा, नानौता देहात, शिमलाना, ठसका, टिकरौल, जड़ौदा पांडा, पुवांरका क्षेत्र के गांव घानाखंडी, गंदेवड़, उग्राहू, रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव अंबेहटा चांद, जंधेड़ा समस्पुर, चकवाली, मिर्जापुर, सोना अर्जुनपुर, साढ़ौली कदीम क्षेत्र के गांव फैजाबाद, मिर्जापुर पोल, कासमपुर, रायपुर, सरसावा क्षेत्र के गांव बरथा कायस्थ, पटनी शामिल हैं।
25 करोड़ की लागत से ग्राम पंचायतों में कई कार्य होंगे। खासकर ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसको लेकर शासन से बजट मिल गया है। जल्द कार्य शुरू होगा।--- आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी