फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भजनों पर झूमे लोग, जमकर उड़ाया अबीर गुलाल

भजनों पर झूमे लोग, जमकर उड़ाया अबीर गुलाल

Mon, 18 Mar 2019 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
भजनों पर झूमे लोग, जमकर उड़ाया अबीर गुलाल
सहारनपुर। होली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया। इसके साथ भजनों पर नृत्य किया गया।
विज्ञापन

पंत विहार स्थित श्री कृष्ण ज्ञान मंदिर में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। संचालक अनूप मुनि ने रंगों के त्योहार होली को भक्ति के रंग के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात गीता के उपदेश सुनाए गए। संदीप शर्मा व पंकज पाठक ने भजनों के माध्यम से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान संत कान्हेराज सहित जय कृष्ण परिवार के लोग शामिल हुए।
उधर, लेबर कॉलोनी स्थित भगवती देवी मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। डाक्टर अशोक मलिक ने कहा कि होली पर्व एकता का प्रतीक है। इस दौरान हरेंद्र कुमार, वंदना सैनी, सुषमा मलिक, मनीषा, मानसी चौधरी, शिवानी, आदित्य मलिक, केपी सिंह, संदीप कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वैश्य अग्र महिला समिति द्वारा अतिथि भवन में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राधा-कृष्ण संग पदाधिकारियों ने नृत्य किया। इस दौरान रंजना सिंघल, सपना सिंघल मौजूद रही। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी द्वारा बेहट रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीसीबी बैंक के प्रबंधक निखिल खन्ना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम एंडले और संचालन कैप्टन टीएस चन्नी व संदीप शर्मा द्वारा किया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने होली के गीतों पर नृत्य किया और बच्चों ने उन पर पुष्प वर्षा की। संस्थापक केएल अरोड़ा ने वर्ष 2019-21 के लिए आरके जैन को अध्यक्ष और विजय कुमार को महासचिव बनाए जाने की घोषणा की। इस दौरान यशपाल मलिक, आरपी गुप्ता, आरएस माथुर, जीएल सलूजा, केके गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed