{"_id":"5c72ddf0bdec2226154d1ef3","slug":"51551031792-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किए
सरसावा (सहारनपुर)। खंड विकास कार्यालय पर आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत चयनित किसानों को प्रमाण-पत्र सौंपे गए। किसानों को प्रधानमंत्री के मन की बात का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
रविवार को नकुड़ रोड स्थित विकास खंड कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ओपी कांबोज ने कहा कि लघु और मझोले किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने अनूठी पहल की है। इस योजना से किसानों के बैंक खाते में पैसा सीधे भेजा जाएगा जिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। सर्वप्रथम प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके उपरांत प्रभारी बीडीओ राजवीर सैनी ने किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के विषय में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में तहसील प्रशासन द्वारा किसान जयकुमार, जनार्धन, श्याम सिंह, मान सिंह, अमित कमार, अनुज कुमार, धर्मेंद्र, जादवराम, समय सिंह, राजकुमार, समय सिंह, मांगेराम, अरविंद, विरेंद्र, रामकुमार, ओमपाल, मगन सिंह, अजय कुमार, प्रदीप, अनिल को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एडीओ बाबूराम वर्मा, संजीव कुमार, सुभाष बर्मन, भाजपा नगर अध्यक्ष सुशील कांबोज, कानूनगो अनिल कुमार, हुकम सिंह, ओमपाल सैनी, बसंत लाल, अशोक, सौरभ मुख्य रूप से मौजूद रहे।