फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्टेडियम ग्रीन और ग्लोबल क्लब की टीमें जीती

स्टेडियम ग्रीन और ग्लोबल क्लब की टीमें जीती

Sat, 19 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम ग्रीन और ग्लोबल क्लब की टीमें जीती
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में स्टेडियम ग्रीन तथा दूसरे मुकाबले में ग्लोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का आयोजन सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहला मैच अग्रवाल क्रिकेट क्लब और स्टेडियम ग्रीन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अग्रवाल क्लब की टीम ने धीमी गति से रन बनाते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट गवाकर 85 रन बनाए। इनमें लकी ने 16 और पीयुष ने 17 रन का योगदान दिया। स्टेडियम ग्रीन के लिए सार्थक ने तीन तथा दीप सिंह और कैफ ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम ग्रीन की टीम ने 3.4 ओवर शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली। गौतम ने 25 और धनंजय ने नाबाद 18 रन बनाए। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी डॉ. आंबेडकर क्रिकेट क्लब सरसावा की पूरी टीम 18 ओवर में मात्र 81 ही रन बना सकी। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ग्लोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने मात्र 11.2 ओवर में पांच विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार डॉ. संदीप गुप्ता और फुरकान कुरैशी द्वारा दिए गए। अंपायर सलमान और विकास रहे। स्कोरिंग तनवीर अहमद ने की। इस मौके पर डॉ. एके गुप्ता, भावना तोमर, राकेश शर्मा, रिषी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed