{"_id":"5c3e2b58bdec2273322c4129","slug":"51547578200-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने मनाया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने मनाया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कन्नौज से सपा सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर मनाया। जबकि सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने रीति आश्रम विद्यालय में बच्चों के साथ केक काटकर डिंपल यादव का 41 वां जन्मदिन बनाया।
मंगलवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा सरकार की नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन प्रदेश में कम से कम 76 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा। महानगर अध्यक्ष आजम शाह, राव शकील, गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा, ब्रजेश शर्मा, शहजादी बेगम, महजबीं खान, शेखर राणा, रतन यादव, नदीम कुरैशी, अब्दुल गफूर आदि रहे।
उधर, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव फैसल सलमानी के नेतृत्व में सपाइयों ने रीति आश्रम में बच्चों के साथ केक काटकर सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों को केक खिलाकर डिंपल यादव के दीर्घायु जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की। सुहैल, बिलाल, असलम, सलीम, बंटी और विद्यालय के छात्र आदि रहे।