फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग लड़की बरामद

बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग लड़की बरामद

Wed, 16 Jan 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग लड़की बरामद
गंगोह (सहारनपुर)। ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही इंटरमीडिएट की छात्रा को तीन युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इससे पहले कि आरोपी युवक छात्रा को कहीं ओर ले जाते, पुलिस ने उसको बरामद कर लिया। एक आरोपी युवक को भी पकड़ लिया गया, जबकि दो अभी फरार हैं। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पकडे़ गए युवक का चालान किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही एक छात्रा को तीन युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। छात्रा के घर ना लौटने पर उसके परिजनों ने उसकी तलाश की परंतु कोई सुराग नहीं मिलने पर कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। सर्विलांस की मदद से छात्रा की लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद उसको नानौता चौक से बरामद कर लिया गया। उसे ले जाने के आरोपी एक युवक गांव दैदनौर निवासी जगजीत सिंह पुत्र जोगा सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। युवक छात्रा को कही ओर ले जाने की फिराक में थे। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के बाद गांव सांगाठेडा निवासी सोनू उर्फ हमीर आलम पुत्र मुस्तकीम और मोहल्ला गुजरान निवासी बिकुल के नाम भी प्रकाश में आए हैं। तीनों के नाम रिपोर्ट में शामिल करते हुए पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed