{"_id":"5c115c42bdec22415d45a86e","slug":"51544641602-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन राज्यों की जनता ने भाजपा को दिया तीन तलाक : उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन राज्यों की जनता ने भाजपा को दिया तीन तलाक : उलमा
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। तीन राज्यों में बीजेपी को मिली हार पर देवबंदी उलमा ने चुटकी लेते हुए कहा कि इन राज्यों की जनता ने बीजेपी को तीन तलाक दे दिया है। वर्ष 2019 में पूरा हिंदुस्तान इनको तलाक दे देगा। इतना ही नहीं उलमा ने यह भी कहा कि जब भाजपा वालों से राम जी और हनुमान जी नाराज हैं तो फिर यह चुनाव कैसे जीतते।
मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने आरोप लगाया कि भाजपा की जुल्म ज्यादती बहुत बढ़ चुकी थी। हिंदू और मुस्लिम ही नहीं बल्कि तमाम हिंदुस्तानी इस सरकार से बेहद परेशान हैं। तीन राज्यों की जनता ने भाजपा को तीन तलाक देकर यह संदेश दिया है कि आने वाले समय में पूरी हिंदुस्तान की जनता भाजपा को तलाक दे देगी। उन्होंने कहा कि हमने बार बार कहा है कि कोई भी सरकार हो जुर्म के साथ नहीं चल सकती। भाजपा सरकार की तरफ से लगातार जुर्म हो रहा था। अभी तो यह शुरुआत है। मुफ्ती असद ने कहा कि यह लोग भगवान श्रीराम के वंशज होने का दावा करते हैं, लेकिन श्रीराम के बताए गए तरीकों पर नहीं चलते। बल्कि रावण के तरीकों पर अमल करते हैं। इतना ही नहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जी को दलित बताकर उन्हें नाराज कर दिया। जब भगवान ही नाराज हो जाएंगे तो फिर यह चुनाव कैसे जीतते।