फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसान सेवा सहकारी समिति की बैठक में लाभकारी बजट पेश

किसान सेवा सहकारी समिति की बैठक में लाभकारी बजट पेश

Wed, 28 Nov 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
किसान सेवा सहकारी समिति की बैठक में लाभकारी बजट पेश
गंगोह (सहारनपुर)। किसान सेवा सहकारी समिति लि. की वार्षिक निकाय की बैठक में लाभकारी ब्योरा पेश किया गया। इसके बावजूद कर्जमाफी से हुई हानि की भरपाई के कारण सदस्यों को लाभांश वितरित करने में असमर्थता जताई गई। सदस्यों द्वारा पूर्व की भांति खाद एवं बीज उधार दिए जाने और ब्याज वसूली प्रतिवर्ष करते हुए ऋण की पांच साल के बाद अदायगी की मांग की गई।
विज्ञापन

सहकारी समिति परिसर में बैठक को संबोधित करते हुए डीसीडीएफ के चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर ने कहा कि सहकारी समिति किसानों के लिए बेहद लाभकारी है। किसानों की मांग पर उन्होंने सदस्यों द्वारा पूर्व की भांति खाद एवं बीज उधार दिए जाने और प्रतिवर्ष ऋण अदायगी के बजाय ब्याज अदा करने और खाता पांच साल में चुकता करने की मांग को उच्चाधिकारियों एवं शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने ऋण माफी योजना को ईमानदार सदस्यों के प्रति ज्यादती बताया। पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार एवं पूर्व सभापति मामचंद ने भी विचार व्यक्त किए। जिला सहकारी बैंक के शीशपाल सिंह, संतोष कुमार और कृभको के ऋषिपाल सिंह ने भी नवीनतम जानकारी दी। संचालन करते हुए समिति के एमडी प्रवेश कुमार ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभकारी ब्योरा प्रस्तुत करने के बावजूद सदस्यों को लाभांश वितरित करने में असमर्थता जताई। आगामी एजीएम में लाभांश देने की घोषणा की। सभापति चौ. मांगेराम ने आभार जताया। एजीएम में उपसभापति मो. साजिद, संचालक गण सुरेन्द्र सिंह, मामचंद, बबीता, सुरेशो देवी, शौसिंह, वाजिद अली, प्रदीप कुमार, सोमपाल, साजिद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौ. इन्दौर सिंह, खेम सिंह कश्यप, लख्मी चंद, भाजपा नगराध्यक्ष मुकेश राणा, प्रधान मनोज शर्मा, राजपाल सिंह मोहड़ा, रिशिपाल सैनी, वीरेन्द्र प्रधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed