{"_id":"5bf313e9bdec2269b345a7ea","slug":"51542657001-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से किशोर की मौत, चचेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से किशोर की मौत, चचेरा भाई घायल
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बेहट। चचेरे भाई को साइकिल से स्कूल छोड़ने जा रहे किशोर को गंदेवड़-चिलकाना रूट की प्राइवेट यात्री बस ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर मौत हो गई, जबकि उसके चचेरा भाई घायल हो गया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उधर मौके पर देर से पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों का लोगों ने विरोध किया। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सलेमपुर गदा निवासी ब्रह्मपाल उपाध्याय का 13 वर्षीय पुत्र गोवर्धन अपने चचेरे भाई श्रवण कुमार को साइकिल से स्कूल छोड़ने के लिए कम्बोमजरा गांव जा रहा था। गांव से कुछ दूर निकलने पर उनकी साइकिल में गंदेवड़ से चिलकाना के लिए सवारियां लेकर जा रही प्राइवेट यात्री बस ने टक्कर मार दी। दोनों भाई साइकिल समेत सड़क पर गिरने से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 पर कॉल करके एंबुलेंस सेवा की मांग की लेकिन 108 एंबुलेंस देरी से मौके पर पहुंची, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया और घायलों को प्राइवेट गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गोवर्धन को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक गोवर्धन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेहट।
गोवर्धन अपने परिवार का इकलौता चिराग था। मृतक की तीन बहनें है। वह बड़ी बहन स्वाति से छोटा था। उसकी छोटी बहन वंशिका (10), आराधना (8) है। मां बेबी विकलांग है। इन सभी का गोवर्धन की मौत के सदमे में रो-रो कर बुरा हाल था।