{"_id":"5beb1d0dbdec22698671fe26","slug":"51542135053-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवधोई के तट पर पशुओं के अवशेष डालने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवधोई के तट पर पशुओं के अवशेष डालने से रोष
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पांवधोई नदी के तट पर मृत पशुओं की खाल उतारे जाने तथा अवशेष डालने से ग्रामीणों में रोष है। गांव सरकड़ी खुमार और गांव शकलापुरी के प्रधान के साथ ही वार्ड 33 के पार्षद ने मंगलवार को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीण दिन भर अधिकारियों के मौके पर पहुंचने का इंतजार करते रहे, मगर कोई अधिकारी नहीं पहुंचे। इसे लेकर भी ग्रामीण नाराज हैं।
पांवधोई नदी के उद्गम स्थल के पास मृत पशुओं की खाल उतारने तथा पशुओं के अवशेष नदी से सटे खेत में डालने का समाचार अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद मंगलवार की सुबह गांव शकलापुरी के प्रधान सोनू कुमार, गांव सरकड़ी खुमार के प्रधान अनित सैनी तथा वार्ड 33 के पार्षद शकील मौके पर पहुंचे थे। उनके साथ स्थानीय किसान और ग्रामीण भी थे। उन्होंने नदी से सटे खेत में खुले में अवशेष डाले जाने पर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर अवशेषों को हटवाएगी। ऐसे में ग्रामीण टीम के पहुंचने का इंतजार करते रहे। मगर शाम तक किसी अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। उधर, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शकलापुरी उनके क्षेत्र में नहीं है। ऐसे में उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया था और वही कोई कार्रवाई करेंगे।