{"_id":"5bc7840bbdec22695431392f","slug":"51539802123-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर हादसा हुआ तो होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर हादसा हुआ तो होगी एफआईआर
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सड़कों में गड्ढे मिलने तथा गड्ढे भरने में मानकों की अनदेखी करने पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता को कमिश्नर ने जमकर लताड़ लगाई। गड्ढामुक्त की जा चुकी सड़कों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर सीपी त्रिपाठी बुधवार को सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस दौरान डीएम ने भी चेतावनी दी कि जनपद में यदि पीडब्ल्यूडी की किसी सड़क पर हादसा होता है तो अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद की सड़कों में गड्ढे पाए जाने और मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने की शिकायत पर कमिश्नर ने अधीक्षण अभियंता रामेश्वर सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए सड़कों को शीघ्र से शीघ्र गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे मंडल में किस सड़क के जीर्णोद्धार के लिए कितना पैसा आया और कितना खर्च हुआ? इसका भी ब्योरा देने के निर्देश दिए। खर्च की सूची मंगवाकर जिलाधिकारियों के माध्यम से सत्यापन कराने को कहा। गड्ढामुक्त की जा चुकी सड़कों की भी हालत खराब पाए जाने पर अफसोस जताया है। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता को चेतावनी दी कि यदि पीडब्ल्यूडी की किसी सड़क पर हादसा होता है तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बैठक में अपर आयुक्त डॉ. आभा गुप्ता, मंडल के सभी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
अधीक्षण अभियंता को फटकार लगाई
कमिश्नर ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सौभाग्य योजना में धीमी प्रगति मिलने पर विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता वीके शर्मा को फटकार लगाते हुए योजना में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहां कि सौभाग्य योजना के अंतर्गत लगाए गए गैंग का भी सत्यापन किया जाए। माह के अंत तक निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। इस महत्वपूर्ण योजना के तहत लगाए जा रहे खंभों की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए। प्रत्येक दशा में रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए गए। मुख्य अभियंता को कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने आवास विकास विभाग को टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने, ले-आउट बनाने एवं जमीन अधिग्रहण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीनों जिलाधिकारियों को इस महत्वाकांक्षी योजना में देरी करने पर चार्जशीट देने के निर्देश दिए।
आयुष्मान भारत योजना को सफल बनाने के निर्देश
समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्नर ने आयुष्मान भारत योजना को सफल बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। चिकित्साधिकारियों को सरकारी अस्पतालों में अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए लाभार्थियों को लाभान्वित करने को कहा। अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि आशा और एएनएम योजना का प्रचार करें, जिससे अधिक से अधिक गरीब परिवारों को लाभान्वित किया जा सके। जिलाधिकारियों को योजना पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
मंडल की सभी मिलों को 31 अक्तूबर तक चलाएं
कमिश्नर ने गन्ने की समीक्षा करते हुए मंडल की सभी 17 चीनी मिलों को 31 अक्तूबर तक हर हाल में चलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। धान खरीद की समीक्षा करते हुए सभी केंद्र को चालू रखने को कहा गया है। साथ ही मंडल के अंतर्गत धान खरीद केंद्रों की सूची का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। यह भी कहां कि गत दिवस मुजफ्फरनगर एवं सहारनपुर में अत्यधिक भारी बारिश के कारण हुए धान के नुकसान की सूचना सभी एसडीएम से प्राप्त करके राहत आयुक्त एवं खाद्य आयुक्त को भेजी जाए। धान के विक्रय में किसानों की कोई समस्या हो तो उसका त्वरित निराकरण किया जाए। कमिश्नर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश संयुक्त कृषि निदेशक को दिए। उन्होंने इस योजना के अंतर्गत नामित बीमा कंपनियों को बुलाकर एक बैठक कराने के निर्देश सभी मुख्य विकास अधिकारियों को दिए। संयुक्त कृषि निदेशक को कहा है कि योजना के तहत शासन से आए पत्र की गाइड लाइन को बिंदुवार हाईलाइट करते हुए तीनों जिलाधिकारी के लिए पत्र लिखवाएं। जिन किसानों के धान खराब हो गए हैं, उन्हें भी योजना से लाभान्वित किया जा सकता है।
आवासी विद्यालयों का सत्यापन कराएं
कमिश्नर सीपी त्रिपाठी ने समाज कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालयों का सत्यापन करने तथा आवासीय छात्र-छात्राओं की समस्याओं से अवगत होते हुए उसका निराकरण करने के निर्देश दिए। आईसीडीएस योजना की समीक्षा करते हुए नामित कंपनियों द्वारा पुष्टाहार सीधे आंगनबाड़ी केंद्रों तक सप्लाई की जा रही है अथवा नहीं इसकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश सभी सीडीओ को दिए। नई पेंशन योजना की भी समीक्षा करते हुए समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।
किसानों के पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश
कमिश्नर ने संयुक्त कृषि निदेशक को ऋण माफी योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने, किसानों के पंजीकरण में तेजी लाने को कहा। डीसी फूड को पात्रों का नया राशन कार्ड बनाने, नियमानुसार सीडिंग करने, अमृत योजना के तहत जल निगम को कराये जा रहे कार्यों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उद्यान विभाग को जहां जहां जमीन उपलब्ध है, उसकी ज्वाइंट सर्वे कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।