फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मां भगवती जयकारों से गूंज उठे मंदिर

मां भगवती जयकारों से गूंज उठे मंदिर

Fri, 12 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मां भगवती जयकारों से गूंज उठे मंदिर
मां भगवती जयकारों से गूंज उठे मंदिर
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर के मंदिर मां भगवती के जयकारों से गूंज रहे हैं। तीसरे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से मां चंद्र घंटा की आराधना की। इसके साथ ही भजन संध्या का आयोजन किया। मंदिरों को फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी लाइटों और रंगोली से सजाया गया।
आवास-विकास स्थित हरि मंदिर चल रहे विशेेष अनुष्ठान में बृहस्पतिवार को मां चंद्र घंटा की पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में शाम के समय लोगों ने मंदिर पहुंचकर मां का आशीर्वाद लेकर व्रत खोला। तहसील शिव मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्ण ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। भजन संध्या में मां भगवती की महिमा का गुणगान किया गया। पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने कहा कि नौ दिन व्रत रखने और श्रद्धाभाव से मां की आराधना करने पर भक्त के हर कष्ट दूर हो जाते हैं। हमें सिर्फ शरीर का ही व्रत नहीं रखना चाहिए बल्कि की मन का भी व्रत होना चाहिए। मन में बुरे विचारों को नहीं आने देना चाहिए। तभी हमारा व्रत सार्थक होगा।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर पठानपुरा के श्री दुर्गा मंदिर, गोविंदनगर के मां काली मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री साईं धाम, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव, श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह और शाम के समय श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर व्रत खोला। नवरात्र पर मंदिरों की सुंदरता देखते ही बन रही है। शहर के मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूल-मालाओं और रंगोली बनाकर सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed