{"_id":"5babd717867a5501363bdf0f","slug":"51537988375-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति घोटाले की जांच के लिए सीएम के ओएसडी से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति घोटाले की जांच के लिए सीएम के ओएसडी से मिला प्रतिनिधिमंडल
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति घोटाले की जांच के लिए सीएम के ओएसडी से मिला प्रतिनिधिमंडल
छुटमलपुर (सहारनपुर)। सहारनपुर में उत्तराखंड के छात्रों की छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्य विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को संयोजक पंकज भैया की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल धीरेंद्र सिंह पंवार से मिला। इसमें शामिल लोगों ने सहारनपुर में उत्तराखंड के छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर सख्त कार्यवाही व एक सौ करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति वापस लेने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को प्रमुख सचिव समाज कल्याण उत्तराखंड से भी समिति का प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। समिति के संयोजक पंकज भैय्या ने कहा कि जब तक कार्यवाही नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि छात्रों का उत्पीड़न, शोषण किसी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा। बताया कि जल्द ही एक बड़ी पंचायत बिहारीगढ़ में रखी जाएगी। इसमें छात्र छात्राओं के शोषण व उत्पीड़न की समस्याओं के निस्तारण की आगामी योजना बनाकर आंदोलन को बड़ा रूप देने का निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अर्जुन सैनी, गौतम, संजीव कुमार, मोहित, नितेश, विनय अंकुर सैनी आदि मौजूद थे।