{"_id":"5ba3f2aa867a557e846498ab","slug":"51537471146-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी का महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी का महत्व बताया
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी का महत्व बताया
बेहट। हिंदी भाषा के आधुनिक प्रयोग और अस्तित्व पर विचार के लिए ग्लोकल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय हिंदी समारोह मनाया गया। इसके तहत शिक्षा विभाग के तत्वावधान में काव्य पाठ, निबंध, श्रुतलेख व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभागाध्यक्ष डॉ. गुंजन राजपूत के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। ‘विदेशी रंगों में घुल चुका है हिंदी का इंद्रधनुष’ विषय पर सभी प्रतिभागियों पक्ष-विपक्ष ने जोरदार तर्क प्रस्तुत करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
यूनिवर्सिटी पंजीयक निजामुद्दीन ने कहा कि हिंदी भाषी होना गर्व का विषय है। काव्य पाठ में शिक्षा विभाग से धर्म सिंह, निबंध में शिक्षा विभाग की आरती, कानून से शालू, पॉलिटेक्निक से अमित कुमार, श्रुत लेख में नौरीन और वाद-विवाद में प्रबंधन से याशिका तोमर, अनस, तमीम विजेता रहे। कार्यक्रम में संचालिका तरंग तोमर, इशरत अंसारी, अभिजीत आनंद, आमिर महमूद, कनुप्रिया गुप्ता, प्रियदर्शनी जैन, राजीव शर्मा, शफीउल्ला, अनीस, विकास जैन, शिवानी, सोहन आदि मौजूद रहे।