{"_id":"5ba298fd867a55013270f314","slug":"51537382653-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चेकिंग के लिए नहीं रोका जाएगा रोडवेज बसों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चेकिंग के लिए नहीं रोका जाएगा रोडवेज बसों को
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सड़कों पर चेकिंग के नाम पर रोडवेज की बसों को रुकवाया नहीं जाएगा। अधिकारियों को रोडवेज की चलती बसों में ही टिकट की चेकिंग करनी होगी। बसों को देर तक रुकवाने के चलते यात्रियों को होने वाली परेशानी और लोगों के हंगामे को देखते हुए निगम ने यह नई व्यवस्था लागू की है।
रोडवेज की बसों में बेटिकट चलने वाले यात्रियों को पकड़ने कुछ परिचालकों द्वारा यात्रियों से पैसे लेकर टिकट न दिए जाने के मामले में कार्रवाई करने के लिए परिवहन निगम का चेकिंग स्टाफ रोडवेज की चलती हुई बसों को रास्ते में ही रुकवाकर चेकिंग करना शुरू कर देता है। इस चेकिंग में कई बार आठ दस बसें सड़क पर लाइन में खड़ी करा दी जाती हैं। बसें काफी देर तक चेकिंग के लिए खड़ी रहती हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार यात्री अपने आफिस, कॉलेज के लिए देर होने को लेकर हंगामा भी करते हैं। ऐसी भी शिकायतें मिलीं हैं कि चेकिंग के लिए बस रुकने के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षाओं में देरी हो गई। जिस कारण चेकिंग अधिकारियों से लोगों की नोकझोंक एवं झगड़े तक हो गए।
लोगों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए परिवहन निगम ने व्यवस्था में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। अब रोडवेज की बसों को चेकिंग के लिए रुकवाया नहीं जाएगा, बल्कि चेकिंग स्टाफ बसों में एक स्टॉप से चढ़कर चेकिंग करेगा और आगे दूसरे स्टॉप पर उतर जाएगा। इससे बसों के रुकने में समय बर्बाद नहीं होगा और यात्रियों को भी समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
----------------------
--शीघ्र ही लागू होगी नई व्यवस्था
क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार कहते हैं कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए निगम इस नई व्यवस्था को लागू करने जा रहा है। निगम द्वारा आदेश जारी किए जा रहे हैं।