फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बारिश रुकने के बाद भी कई मकान गिरे

बारिश रुकने के बाद भी कई मकान गिरे

Mon, 30 Jul 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
बारिश रुकने के बाद भी कई मकान गिरे
बारिश रुकने के बाद भी कई मकान गिरे
विज्ञापन

लखनौती/बड़गांव/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। तीन दिन तक लगातार हुई बारिश रविवार को थम तो गई मगर मकानों के गिरने का सिलसिला बंद नहीं हुआ। रविवार को भी 20 से अधिक मकान गिर गए। इनमें कच्चे मकान अधिक रहे। हादसों के दौरान एक दिव्यांग घायल हो गया जबकि कुछ अन्य चोटिल हो गए। बारिश से अलर्ट के कारण अधिकांश लोग सुरक्षित बच गए।
गंगोह ब्लाक के गांव लखनौती निवासी मिम्मा, विधवा महिला बबीता, इरशाद, गांव बंदाहेड़ी में विधवा महिला बाला, सुशीला शर्मा, रामकली, मदन कश्यप, राजेंद्र, गांव साकरोर निवासी फरजंत, गांव बहादरनगर निवासी शकीला, गांव बल्लामजरा निवासी नौशाद, गांव कुंडा खुर्द निवासी शब्बीर, शौकत, इस्माइल, कालू गांव सलारपुरा निवासी मदन, गांव ढलावली निवासी निर्मला, सूरजी, बीरम, रोहिताश, सादा, शमशीदा, गांव जेहरा निवासी अनीता, राजवीर, प्रेम सिंह, सुमन, रवि कुमार, रामकुमार, ओमवती, घसीटू, लोढा, कलिया, प्रमोद आदि ग्रामीणों के मकान गिर गए। इस दौरान गांव कुंडा खुर्द निवासी दिव्यांग मोहम्मद मकान के मलबे में दबने से घायल हो गया। घायल को निजी चिकित्सक के क्लीनिक में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

बड़गांव में भी कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी क्षेत्र में पांच मकान गिर गए। लुकादड़ी निवासी सतीश, चंदपुर के सोमपाल, राजकुमार, महक सिंह, चिराऊं निवासी विष्णु के मकान धराशायी हो गए। अधिकतर लोगों का घरेलू सामान मलबे में नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रामपुर मनिहारान के मोहल्ला कायस्तान में लाल सिंह का मकान गिर गया। इसमें उसके पशु बाल-बाल बच गए। गांव शिवदासपुर में बिजेश, फूलमति, कैलाशो देवी सहित अन्य के मकान गिर गए। उधर, बाइपास मार्ग सहित अन्य कालोनियों में जलभराव और गंदगी होने से बीमारियों की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed