फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दस वर्षों में सवा सौ करोड़ युवाओं को संगठन से जोड़ेगी जमीयत: मदनी

दस वर्षों में सवा सौ करोड़ युवाओं को संगठन से जोड़ेगी जमीयत: मदनी

Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
दस वर्षों में सवा सौ करोड़ युवाओं को संगठन से जोड़ेगी जमीयत: मदनी
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने अपने पायलट प्रोजेक्ट जमीयत यूथ क्लब का परिचयात्मक कार्यक्रम व प्रदर्शन का आयोजन किया। जिसमें गुजरात, मेवात और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चयनित सौ छात्रों ने कला का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को फिरदौस गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना सैय्यद महमूद मदनी ने जमीयत यूथ क्लब का परिचय पेश करते हुए अगले दस वर्षों में दुनियाभर से सवा सौ करोड़ युवकों को जोड़ने का एलान करते हुए कहा कि योजना के अनुसार अगले छह महीनों में दस हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर तैयार कर वर्ष 2019 में एक सार्वजनिक प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नकारात्मक नहीं बल्कि रचनात्मक काम है। हमारा उद्देश्य ऐसे लोगों को तैयार करना है जो लोगों के रक्षक और सच्चे सेवक बन सकें तथा जरूरत पड़ने पर खुद की रक्षा कर सकें। आज मिल्लत सबसे आंतरिक संकट से जूझ रही है। देश के मौजूदा हालात में जिस तरह हर मोर्चे पर मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है, इससे युवाओं में निराशा, विश्वास का अभाव और खुद की पहचान के गुम होने की भावना पैदा होने लगी है। इसलिए इस समय सबसे बड़ी जरूरत है कि मुसलमानों को इस गंभीर संकट से निकाला जाए और यह तभी संभव है जब मिल्लत का हर व्यक्ति एक दूसरे के सहयोगी बनें। मदनी ने कहा कि हम पिछले पांच वर्षों से युवाओं को मानसिक व शारीरिक प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं। इसके लिए देश के मान्यता प्राप्त संस्थान भारत स्कॉउट गाइड का चयन किया गया है। अध्यक्ष मौलाना कारी सैय्यद उस्मान मंसूरपुरी ने कहा कि युवाओं का शारीरिक प्रशिक्षण बहुत जरूरी है। क्योंकि उनके विद्यार्थी काल में दारुल उलूम में एक पहलवान रखा जाता था जो लोगों को शारीरिक व्यायाम करवाता था। उन्होंने कहा कि आज कुछ दल खुलेआम आपत्तिजनक हथियारों का प्रदर्शन करते हैं। जिनका उद्देश्य दूसरों को डराना होता है। हम भी देश के कानून के दायरे में रहते हुए अपनी युवा शक्ति का खुलेआम प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मौलाना महमूद मदनी ने हैरतअंगेज करतब दिखाने वाले युवाओं को प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता मौलाना हसीब सिद्दीकी व संचालन मौलाना हकीमुद्दीन कासमी व नौशाद अली सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर जहीन अहमद, मास्टर हिदायतुल्लाह, उमैर उस्मानी, मौलाना आकिल, कलीमुल्लाह, मौलाना मोहम्मद मदनी, सलीम उस्मानी, चौधरी सादिक, कारी इब्राहीम, मौलाना अजीमुल्लाह सिद्दीकी, मौलाना मेराजुद्दीन, याहया करीमी, मौलाना अब्दुल्लाह पालनपुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed