{"_id":"5b3bc5594f1c1b96288b47a5","slug":"51530643801-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान में पास करा दिया सड़क प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान में पास करा दिया सड़क प्रस्ताव
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्रिस्तान में पास करा दिया सड़क प्रस्ताव
गंगोह (सहारनपुर)। गांव खानपुर गुर्जर में हिंदू बच्चों के कब्रिस्तान में सड़क बनाने के लिए हो रही खुदाई के दौरान बच्चों के अवशेष मिलने से हंगामा हो गया। ग्रामीणों के विरोध के चलते कार्य रुकवा कर एसडीएम को मामले से अवगत करा दिया।
गांव खानपुर गुर्जर मुस्लिम बाहुल्य गांव है। इसमें हिंदू परिवारों की बस्ती है। पास में ही बच्चों का कब्रिस्तान है। ग्रामीण विनोद, तेजपाल, जनेशर, अशोक, सोरण, अमित का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने जानबूझकर हिंदू बच्चों के कब्रिस्तान के बीचोबीच सड़क का प्रस्ताव पास कर उसमें खुदाई शुरू कर दी। इससे अनेक बच्चों की कब्रें उखड़ र्गइं और शवों के अवशेष बाहर आ गए। पता चलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार्य बंद कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने हिंदू आबादी के निकट स्थित तालाब की खुदाई और सफाई भी नहीं कराई। इससे निकासी न होने के कारण गंदा पानी घरों में भर गया है। बरसात में हालात ओर खराब हो जाएंगे। ग्रामीणों ने पंचायत कर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष योगेश रोहिला को बुलाकर शिकायत दर्ज कराई है। योगेश रोहिला ने एसडीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की।