{"_id":"5b1c2bb24f1c1bf86e8b7341","slug":"51528572850-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्राधिकरण ने निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्राधिकरण ने निर्माण रुकवाया
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास प्राधिकरण ने निर्माण रुकवाया
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण ने अंबाला रोड पर एक निर्माण को अवैध बताकर उसे रुकवा दिया है।
अंबाला रोड पर चल रहे अवैध निर्माण को लेकर की गई शिकायत पर कमिश्नर ने प्राधिकरण की टीम को भेजा। टीम ने यहां के निर्माण कार्य को अवैध बताया और उसे रुकवा दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह निर्माण लंबे समय से चल रहा था, जिसे जान बूझकर अनदेखा किया जा रहा था।
बता दें कि प्रशासन और एसडीए के अवैध निर्माण को रोकने के तमाम दावे फेल साबित हो रहे हैं। आलम यह है कि अवैध निर्माण और कालोनियों का काटा जाना धड़ल्ले से जारी है। जिसपर रोक लगाने में प्राधिकरण नाकाम साबित हो रहा है। शहर से बाहर ही नहीं, शहर के बीच में भी अधिकारियों के नाक के नीचे अवैध निर्माण जारी हैं।