{"_id":"5b070c3e4f1c1bf56e8b4776","slug":"51527188542-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था में सुधार के साथ बना सुरक्षा का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था में सुधार के साथ बना सुरक्षा का माहौल
Updated Fri, 25 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार के साथ सुरक्षा का माहौल बन रहा हैं। यही वजह है कि पूंजी निवेश करने वालों की दिलचस्पी प्रदेश में बढ़ी है। उन्होंने कर्नाटक में राज्यपाल की भूमिका पर उठे सवालों को राजनीति से प्रेरित बताया।
शोभित यूनिवर्सिटी गंगोह में कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसी भी प्रदेश के विकास के लिए नियमित बिजली और कानून व्यवस्था में सुधार जरूरी है। पिछले एक साल में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में अपेक्षाकृत काफी सुधार हुआ है, लेकिन अभी और सुुधार की जरूरत है। अपराधियों में कानून का खौफ पैदा हुआ है, जिससे सुरक्षा का माहौल बना है। दूसरा बिजली आपूर्ति में भी सुधार हुआ है। दोनों में सुधार के सुखद परिणाम भी सामने आने लगे हैं। आम जनमानस के साथ प्रदेश में पूंजी निवेश करने के लिए उद्यमियों में सुरक्षा का माहौल बना है। उद्यमियों के एक बड़े वर्ग के सामने आने से प्रदेश में नए उद्योग-धंधे लगने के साथ रोजगार में भी वृद्धि होगी। कर्नाटक विवाद के सवाल पर यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि राज्यपाल का संवैधानिक पद है, उसकी अपनी गरिमा हैं। दलगत राजनीति में राज्यपाल को खींचा जाना न्यायोचित नहीं है।