{"_id":"5afdcc784f1c1be9408b615d","slug":"51526582392-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग
Updated Fri, 18 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। व्यापारियों ने शहर के जाम एवं पार्किंग को लेकर हो रही परेशानी समेत अन्य समस्याओं के निराकरण कराए जाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में व्यापारी एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। व्यापारियों ने समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की है। व्यापारियों ने कहा कि मोरगंज के व्यापारी राजकुमार मैनी के एक लाख दस हजार रुपये के चेक से नाम और फर्म का नाम के साथ खाता नंबर बदलकर अपने एक व्यक्ति ने जालसाजी कर अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करा लिए। लेकिन पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की। उन्होंने शीघ्र एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
इसके अलावा सरसावा-सहारनपुर रोड पर जाम की स्थिति से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरसावा से पंचकूला पहुंचने में जितना समय लगता है, सड़क पर खड़े कबाड़ ट्रकों, बस कारों से लग रहे जाम के चलते सरसावा से सहारनपुर पहुंचने में भी उतना ही समय लग रहा है। अंबाला और दिल्ली रोड पर सबसे ज्यादा बैंक्वेट हॉल बने हुए हैं, जिस कारण शादियों के सीजन में सबसे अधिक अतिक्रमण हो जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग के लिए बैंक्वेट हॉल स्वामियों को निर्देश दिए जाएं। टू-व्हीलर की चेकिंग के समय कागज पूरे न होने की स्थिति में पूरे कागज दिखाने की व्यवस्था संबंधित थाना में की जाए एवं अर्थदंड भी लगाया जाए, जिससे कोर्ट कचहरी के चक्कर में लोगों का धन एवं समय बर्बाद न हो। सभी स्कूलों की एक साथ छुट्टी होने से सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसलिए छुट्टी के समय में कुछ अंतर रखा जाए।
इस संबंध में व्यापारियों ने एसएसपी को प्रेषित ज्ञापन एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह को सौंपा।