{"_id":"5afb2dcc4f1c1be0408b5a7d","slug":"51526410700-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन कॉलेज रोड पर लावारिस हालत में घूमता मिला मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन कॉलेज रोड पर लावारिस हालत में घूमता मिला मासूम
Updated Wed, 16 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन कॉलेज रोड पर लावारिस हालत में घूमता मिला मासूम
सहारनपुर। जैन कॉलेज रोड पर एक मासूम लावारिस हालत में घूमता मिला। बच्चे को रोता देखकर तीन युवकों ने उसे मस्जिद पहुंचाया और बच्चे के बारे में एलान कराया। मगर, देर रात तक बच्चे के परिजनों का पता नहीं चल पाया था।
जैन कॉलेज रोड पर डीआआईजी आवास के निकट मंगलवार की शाम एक चार वर्षीय बच्चा लावारिस हालत में घूमता मिला। रायवाला बाजार निवासी मोहम्मद आरिफ की नजर रोते हुए बच्चे पर पड़ गई। मोहम्मद आरिफ ने अपने दो साथियों के साथ बच्चे के परिजनों की आसपास तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। बच्चा भी अपने परिजनों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहा था। इसके बाद तीनों युवक बच्चे को डेरा इलाहीपुरा स्थित मस्जिद में ले गए और बच्चे के बारे में एलान कराया। युवकों ने बच्चे को डेरा इलाहीपुरा में एक व्यक्ति के सुपुर्द में दे दिया। देर रात तक बच्चे के परिजनों का कुछ पता नहीं चल पाया था।