फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वरिष्ठ नागरिकों ने गिनाईं नगर की समस्याएं

वरिष्ठ नागरिकों ने गिनाईं नगर की समस्याएं

Mon, 14 May 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों ने गिनाईं नगर की समस्याएं
वरिष्ठ नागरिकों ने गिनाईं नगर की समस्याएं
विज्ञापन


गंगोह। वरिष्ठ नागरिक संघ ने नगर की समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए एसडीएम को संबोधित ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंपकर समाधान सौंपा। वरिष्ठ नागरिकों ने अतिक्रमण हटाने, सफाई व्यवस्था बनाने और मनचलों और अन्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष अनिल मित्तल के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से कई समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं को कम करने के लिए एंटी रोमियो दल को फिर से सक्रिय करने की जरूरत है। शिक्षण संस्थानों में आने-जाने वाली छात्राओं को रोजाना बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शहर में बढ़ती गंदगी हटाने के लिए स्वच्छता अभियान को तेज करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने इन समस्याओं के बारे में आला अफसरों को अवगत कराकर इनका निदान कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री मेघ गोपाल गोयल, मेजर अशोक मितल, ब्रह्मपाल गुप्ता और रामपाल गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed