फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   उपेक्षा से परेशान ग्रामीणों ने किया मतदान के बहिष्कार का एलान

उपेक्षा से परेशान ग्रामीणों ने किया मतदान के बहिष्कार का एलान

Thu, 10 May 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
उपेक्षा से परेशान ग्रामीणों ने किया मतदान के बहिष्कार का एलान
नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र के ग्राम गुडंब में मजरा राय चंदा के ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक का आयोजन करते हुए गांव में विकास कार्य न होने, गांव के संपर्क मार्ग को देवबंद व नानौता मार्ग से नहीं जोड़ने, कृष्णा नदी पर दो पुल ने बनवाना, किसानों को फसल बीमा का लाभ न मिलना आदि समस्याओं को लेकर आगामी कैराना लोकसभा उपचुनाव में मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा एक ज्ञापन चुनाव आयोग को भी भेजा गया। बृहस्पतिवार की शाम ग्राम गुडंब में आयोजित बैठक में मजरा रायचंद व गुडंब के ग्रामीणों ने भाग लिया। इसमें ग्रामीणों ने कैराना लोकसभा उपचुनाव के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान, बीडीसी, पूर्व ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने अपने विचार वक्त करते हुए कहा कि आजादी से आज तक किसी भी पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने कोई तवज्जो गांवों को नहीं दी। जबकि ग्रामीणों द्वारा बार-बार विकास कार्य तथा संपर्क मार्ग को नानौता-देवबन्द मार्ग से जोड़ने के लिए व कृष्णा नदी पर दो रपटे पुलों उनको बनवाने, किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलवाने संबंधी कई मांगी पत्र दिए । जिससे क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए दूसरे गांव से होकर गुजरना पड़ता है। जिस गांव से होकर गुजरना पड़ता है उस गांव से किसानों को वाहन निकालने में बड़ी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांग पर किसी भी पार्टी के जनप्रतिनिधि द्वारा कोई ध्यान नही दिया गया। जिससे हताश होकर ग्रामीणों को कैराना लोकसभा उपचुनाव का बहिष्कार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि ग्राम गुडम्ब व मजरा रायचंदा से कोई भी व्यक्ति किसी भी पार्टी प्रत्याशी को मतदान नहीं करेगा। बैठक के दौरान सुरेश चंद, सुशील कुमार, रजनीश त्यागी, राजकुमार शर्मा, जगदीश प्रसाद, सतीश कुमार, अमर सिंह, बुच्चामल, अरविंद, इंद्रपाल, जितेंद्र, पूरण सिंह, सुशील त्यागी, संजीव त्यागी, सुनील त्यागी, मुकेश त्यागी, देवदत्त त्यागी, जगदीश प्रसाद, सुमित त्यागी, विक्रांत त्यागी, महावीर सिंह, राजेश कुमार, सुनील कुमार, सुनीत त्यागी, श्रीकांत राणा, राहुल त्यागी सहित काफी संख्या में ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed