फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दीनी तालीम के साथ बच्चों को मिले दुनियावी तालीम

दीनी तालीम के साथ बच्चों को मिले दुनियावी तालीम

Mon, 30 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दीनी तालीम के साथ बच्चों को मिले दुनियावी तालीम
दीनी तालीम के साथ बच्चों को मिले दुनियावी तालीम
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठी वाला में स्थित मदरसा काईमुल उल उलूम के सालाना जलसे को संबोधित करते हुए मौलाना इनामुल्लाह कासमी ने कहा कि हिंदुस्तान के हर मुस्लिम अवाम को अपने बच्चों के मुस्तकबिल को बनाने के लिए दीनी तालीम के अलावा दुनियावी तालीम भी दिलानी चाहिए।

रविवार को जलसे को खिताब करते हुए मौलाना ने कहा कि दुनियावी तालीम दिला कर अन्य देशों में जाकर तालीम ना होने के कारण होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके। ऑल इंडिया रेडियो नजीबाबाद के एडिटर मौलाना साजिद ने कहा कि आज हर मुसलमान को अंग्रेजी शिक्षा की भी बहुत जरूरत है, इसलिए अपने बच्चों को उर्दू और अरबी के साथ-साथ अंग्रेजी शिक्षा पर भी दिलाए। लड़कों से अधिक लड़कियों को शिक्षित करें ताकि आने वाली नई पीढ़ी शिक्षित एवं जागरूक हो सके। जलसे को मौलाना फरमान, मौलाना इस्माइल हुसैन, मौलाना मुआवज, कारी मोहम्मद रागिब, हाफिज मोहम्मद सईद, मौलाना जुबैर, कारी रिजवान आदि ने संबोधित किया। इस दौरान चेयरमैन अकबर कुरैशी, मोहम्मद साजिद, कुर्बान अहमद, शमशाद अहमद, शहजाद मलिक, मेहरबान, फरमान, महबूब मलिक आदि उपस्थित थे। इस दौरान मोहम्मद जाकिर और मोहम्मद उवैश को पगड़ी पहनाकर दस्तार बंदी की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed