{"_id":"5ada376d4f1c1be2798b554c","slug":"51524250477-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झबीरन के लोगों ने लगाया गांव को बदनाम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झबीरन के लोगों ने लगाया गांव को बदनाम करने का आरोप
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। ग्राम झबीरन में हुई पंचायत में कुछ लोगों पर नशे के नाम पर पूरेे गांव को बदनाम करने का आरोप लगाया गया। लोगों ने कहा कि गांव अपनी सांझी विरासत तथा बहादुरी के लिए प्रसिद्ध है। पंचायत में निर्णय लिया गया कि जल्द ही उच्च अधिकारियों से मिलकर सच्चाई से अवगत कराया जाएगा।
शुक्रवार को गांव झबीरन में सभी वर्गों की पंचायत में प्रधान चंद्रवीर ने कहा कि कुछ लोग चुनाव हारने की खुन्नस निकालने के लिए पूरे गांव को बदनाम कर रहे हैं। हकीकत यह है कि एक युवक के साथ मारपीट को लेकर विवाद है। इस मामले को घुमाकर पूरे गांव को नशे का गढ़ बताकर बदनाम करने की साजिश की जा रही है। आज क्षेत्र में सबसे अधिक पुलिस तथा डिफेंस की नौकरी में झबीरन के लोग हैं। ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव बेटी नीशू चौधरी आज भारतीय महिला क्रिकेट की टी ट्वेंटी टीम का हिस्सा है दो वर्ष पूर्व भी गांव के 2 दर्जन से भी ज्यादा युवा एक साथ पुलिस की नौकरी में चुने गये थे यदि वे नशा करते तो कोई भी प्रतियोगी परीक्षा पास नहीं कर पाते। इसके अलावा भी गांव के दर्जनों लोग उच्च पदों पर विराजमान है। गांव के धीर सिंह ने कहा कि गांव के कुछ लोग पार्टीबाजी के नाम पर पूरे गांव को नशाखोर या नशे की बिक्री का केंद्र बताकर बदनामी करा रहे है ऐसे में गांव युवाओ पर तो इसका बुरा असर पड़ ही रहा है और उनका मनोबल कमजोर पड़ रहा है, साथ ही नौकरी कर रहे लोगों को अनावश्यक बदनामी का सामना करना पड़ रहा है। विजय सिंह ने कहा कि वे नशा बेचने तथा नशा करने वाले दोनो के खिलाफ है लेकिन कुछ गांव की फिजां खराब करना चाह रहे है।
पंचायत में देवेंद्र नाम के एक शख्स ने कहा कि उसके नाम से एक समाचार पत्र में लगातार झूठा बयान छापा जा रहा है जिसकी उसने शिकायत भी की है। गांव की सभी बिरादरी के करीब डेढ़ सौ लोगों से भरी पंचायत में तय हुआ की जिले के आला अधिकारियों से मिलकर सच्चाई से अवगत कराया जायेगा। इस मौके पर गजे सिंह, बिरमपाल, विजय, तेजपाल, केसर, जसबीर, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश, हाजी यामीन, गरिबू, जीशान, रामबली, भंवर सिंह, सूरजपाल, वेदपाल, कंवरपाल, मिंटू, राजेंद्र, मांगेराम, बबलू, पोपीन, सोमपाल, धर्म सिंह, नीटू, रोहताश आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।