फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दावों और वादों में नहीं दिखा दम

दावों और वादों में नहीं दिखा दम

Tue, 27 Mar 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
दावों और वादों में नहीं दिखा दम
रामपुर मनिहारान/सहारनपुर। क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेंद्र निम का एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया। मगर, दावों और वायदों के मुताबिक कार्य ना होने से जनता में विधायक के खिलाफ नाराजगी है। टूटी सड़कें, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य मूलभूत सुविधाएं ना मिलने से लोग परेशान है।
विज्ञापन

क्षेत्र के निवासी व्यापारी सरदार माना का कहना है कि रामपुर मनिहारान- बड़गांव मार्ग खस्ता हालत में हैं। इस मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। चुनाव से पहले किए वायदों पर अमल नहीं किया गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रामपुर मनिहारान तहसील के लिए स्थाई भवन निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। विकास चौधरी का कहना है कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध नहीं है, जिस कारण लोगों को शहर व अन्य जनपदों में ईलाज के लिए जाना पड़ता है। हामिद मियां का कहना है कि क्षेत्र स्वच्छ जलापूर्ति के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। ज्यादातर हैंडपंप खराब पड़े हैं। शिकायत करने के बावजूद जनता की मांग को अनसुना किया जा रहा है। लोगों में विधायक के खिलाफ आक्रोश है। आबिद हसन का कहना है कि कई वर्षों से रामपुर इस्लामनगर मार्ग टूटा पड़ता है, जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस मार्ग को बेहतर बनाए जाने के लिए विधायक ने कोई कदम नहीं उठाया है। क्षेत्र में समस्याओं की एक लंबी फेहरिस्त है। मूलभूत सुविधाएं ना मिलने के कारण क्षेत्रवासी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

-----------------------------------------
उन्होंने गागलहेड़ी शुगर मिल को चलाए जाने का कार्य कराया। सरकारी ट्यूबवैल के कनेक्शन बंद थे, उन्हें चालू कराया गया। क्षेत्र की सभी सड़कों के प्रस्ताव भेजे गए, जिन्हें बनाने के लिए युद्घ स्तर पर काम चल रहा है। शहीद जयद्रथ के गांव भगवानपुर में हिंडन नदी पुल के निर्माण का प्रस्ताव और संपर्क मार्ग पर शहीद स्मारक बनाने का शिलान्यास किया जा चुका है। पूर्वी यमुना नहर के पुल के जीर्णोंद्घार का कार्य कराया गया। उन्होंने अपनी निधि का एक-एक पैसा क्षेत्र के विकास में लगाया है। क्षेत्रवासियों की एक-एक समस्या का समाधान प्राथमिकता से कराया जा रहा है। -----------------------देवेंद्र निम, भाजपा विधायक रामपुर मनिहारान
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
भाजपा विधायक ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराया है। बसपा शासन काल में सड़कों को बनाया गया था। उसके बाद से खस्ता हाल सड़कों की किसी ने सुध नहीं ली। धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है। बसपा शासन काल में अंबेडकर योजना के तहत गांवों में विकास कार्य कराए गए थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में विपक्ष में रहते हुए भी तमाम विकास कार्य कराए हैं। एक वर्ष से रामपुर मनिहारहान क्षेत्र में विकास कार्य बिल्कुल ठप पड़े हैं। ----------रविंद्र मोल्हू, पूर्व विधायक एवं गत विधानसभा चुनाव में प्रमुख प्रतिद्वंदी
--------------------------------------------राजबीर सिंह/अभिमन्यु वालिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed