फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अधिवक्ता सुरेश चंद त्यागी अध्यक्ष व राशिद हुसैन महामंत्री निर्वाचित

अधिवक्ता सुरेश चंद त्यागी अध्यक्ष व राशिद हुसैन महामंत्री निर्वाचित

Thu, 15 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता सुरेश चंद त्यागी अध्यक्ष व राशिद हुसैन महामंत्री निर्वाचित
देवबंद (सहारनपुर)। कचहरी परिसर में बुधवार देवबंद सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का बुधवार को चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अधिवक्ता सुरेश चंद त्यागी अध्यक्ष और वीरेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में बुधवार की सुबह से ही बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। 234 में से 228 अधिवक्ताओं ने चुनाव में वोट डाला। अध्यक्ष पद के लिए सुरेश चंद त्यागी को 117 वोट जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी तहसीन खां को 108 मत प्राप्त हुए। सुरेशचंद त्यागी नौ वोटों से निर्वाचित घोषित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर समय सिंह पुंडीर ने 130 मत लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी वीरेंद्र कुमार को 39 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर आशीष शर्मा ने 116 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार आर्य को नौ मतों से पराजित किया। महामंत्री पद पर राशिद हुसैन 81 मत लेकर विजयी रहे। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ठा. वीरेंद्र पाल को 74 मत मिले। इनके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर बालकिशोर त्यागी, सहसचिव प्रशासन पद पर ठा. तुषार गौरव चौहान, सहसचिव पुस्तकालय पद पर सुनील शर्मा, सहसचिव प्रकाशन पद पर मदन पाल सिंह ने कब्जा किया। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर नसीम अंसारी, देवीदयाल शर्मा, देशदीपक त्यागी, आजाद सिंह, मंसूर अनवर खां, अरविंद गुप्ता, गुलशन राय, आदेश त्यागी, रविंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed