फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिलाओं को सम्मान दिलाने का आह्वान

महिलाओं को सम्मान दिलाने का आह्वान

Sun, 04 Mar 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को सम्मान दिलाने का आह्वान
महिलाओं को सम्मान दिलाने का आह्वान
विज्ञापन

सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज कल्याण युवा संस्था की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें शहर की सफल और प्रबुद्घ महिलाओं ने हिस्सा लिया। सेमिनार का शुभारंभ प्रेम तलवार, सुषमा बजाज, अवनीत कौर, प्रतिभा श्रीवास्तव, डॉ. कुदसिया अंजुम, डॉ. सपना सिंह, वीना बजाज, रेनू बजाज ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। संयोजक रेखा धींगड़ा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान किसी भी परिवार, समाज या देश को महान बनाता है। जिस परिवार में मां, बहन, बहू और बेटी का सम्मान न हो वह परिवार कभी सफल और संस्कारवान परिवार नहीं कहला सकता। डॉ. कुदसिया अंजुम ने कहा कि हम सब महिलाएं हैं। हमें आपस में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं रखना चाहिए। जहां भी किसी महिला पर जुल्म हो। उसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। कार्यक्रम में सरदार दलजीत सिंह कोचर, नीलू राणा, वेदप्रकाश पोपली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed