{"_id":"5a887d584f1c1b5e028b5d81","slug":"51518894424-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता विकास का मुख्य आधार: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता विकास का मुख्य आधार: डीएम
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता विकास का मुख्य आधार: डीएम
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडे ने कहा कि स्वच्छता विकास का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा कि जून से पहले जिले को खुले में शौच मुक्त करने का लक्ष्य है। शनिवार को विकास भवन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने उम्मीद जताई कि जनवरी का अवशेष लक्ष्य और फरवरी का निर्धारित लक्ष्य 28 फरवरी से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सचिवों को ग्राम पंचायत संसाधनों का अभिलेखीकरण और ग्राम समूह पेयजल योजना के संबंध में शासनादेशों का अध्ययन कर प्रभावी क्रियान्वयन को निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार बताया कि शासन स्तर से 20 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो गयी है, जो ग्राम पंचायतों के खाते में शीघ्र ही हस्तांतरित कर दी जाएगी। डीसी मनरेगा मोहम्मद शौकत अली ने वित्तीय नियमों का पालन करते हुए ग्राम पंचायत विकास योजनाओं के क्रियान्वयन करने के बारे में जानकारी दी। मनीष कुमार आदि ने भी विचार रखे।