फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कॉलेज का कार्यालय खाली कराने की निंदा

कॉलेज का कार्यालय खाली कराने की निंदा

Mon, 05 Feb 2018 12:58 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज का कार्यालय खाली कराने की निंदा
सहारनपुर। एसडीएम बेहट द्वारा नेहरू इंटर कॉलेज कलसिया के कार्यालय भवन को खाली कराने की कार्रवाई से शिक्षकों में रोष है। रविवार को एसडी इंटर कॉलेज में हुई उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में मामला उठाया गया। बैठक में माध्यमिक विद्यालयों और शिक्षकों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

एसडी इंटर कॉलेज में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र पंवार ने की। जिला मंत्री अनिल शर्मा ने जनपद में चयन तथा पदोन्नति प्रकरणों के निस्तारण के लिए लगातार डीआईओएस तथा संयुक्त शिक्षा निदेशक पर दबाव बनाया जा रहा है। नेहरू इंटर कॉलेज कलसिया के प्रवक्ता यशपाल सिंह काम्बोज ने कहा कि एसडीएम बेहट ने उनके कॉलेज के कार्यालय को यह कहते हुए खाली करा दिया है कि यह ग्राम सभा की भूमि पर बना है। छह फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। ऐसे में समस्या आना लाजिमी है। बैठक में मौजूद शिक्षकों ने एसडीएम की कार्रवाई की निंदा की। एमएलसी ने फैजाबाद में हुए सम्मेलन में उठाए गए बिंदुओं से अवगत कराया। बताया कि वहां जोलीगढ़ में शिक्षक के आत्महत्या करने का प्रकरण जोरशोर से उठाया गया है। दोषी प्रबंधन तंत्र और डीआईओएस पर कार्रवाई कराई जा रही है। कहा कि संगठन किसी भी शिक्षक का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक के दौरान संगठन द्वारा किए गए बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार के निर्णय को स्थगित किया गया। बैठक में हरीपाल सिंह, मनीष जायसवाल, प्रमोद कुमार, डॉ. सादाराम, ब्रिजेश पुंडीर, राजेंद्र अग्रवाल, नेत्रपाल सिंह, सतीश सैनी, अक्षय तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed