फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन अयंगर को याद किया

महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन अयंगर को याद किया

Sat, 23 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन अयंगर को याद किया
गंगोह (सहारनपुर)। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन अयंगर की 130वीं वर्षगांठ गणित दिवस के रूप में मनाई गई। पोस्टर प्रस्तुतीकरण, प्रश्नोत्तरी एवं व्याख्यान आदि विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शोभित विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति डॉ. दुर्ग विजय राय ने महान गणितज्ञ के जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया। प्रति कुलपति डॉ. डीके कौशिक ने कहा कि गरीबी, सीमित संसाधनों और सरकारी लाल फीताशाही के बावजूद रामानुजन ने अपनी विलक्षण प्रतिभा से दुनिया को चमत्कृत कर दिया था। कुलसचिव डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. अनिल निषाद, डॉ. नवीन आदि ने भी गणित के योगदान में भारत की भूमिका, रामानुजन के जीवन एवं उनके प्रयास आदि को बड़े ही विस्तार से बताया। अंशिका त्यागी, अंकिता कौशिक, दीपशिका शर्मा, शुभम सैनी, साक्षी चौधरी, अंशिका अग्रवाल, अंजना आदि छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में एचआर इंटर कॉलेज, एनडी पब्लिक स्कूल, गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी आदि संस्थाओं ने सहभागिता की। पोस्टर प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में बीएससी, एमएससी, डिप्लोमा, बीटेक आदि के विद्यार्थियों ने रिलेशन एंड फंकशन, बायोनोमियल थिओरम, पाइथागोरस थिओरम, वेन्न चित्र आदि गणित विषय से संबंधित पोस्टर प्रस्तुत किए। क्विज प्रतियोगिता में एचआर इंटर कॉलेज के छात्र अमरत सैनी और पोस्टर प्रस्तुतीकरण एवं व्याख्यान में शोभित विवि की छात्रा साक्षी चौधरी विजेता रहे। उन्हें पुरस्कृत किया गया। संचालन प्रवक्ता रितु शर्मा ने किया। इसमें तरुणा पाहुजा, यशपाल मालिक, अब्दुल्ला, ममता, संदीप भटनागर, मनोज कुमार, महेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में भी एक कार्यशाला आयोजित कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति सदस्यों वरुण गर्ग, नीरज गोयल एवं प्रधानाचार्य संजीव गुप्ता ने किया। उन्होंने श्रीनिवास रामानुजन अयंगर के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि उन्हें गणित के क्षेत्र में कोई प्रशिक्षण नहीं मिला लेकिन फिर भी विश्लेषण एवं संरचना के सिद्धांत के क्षेत्र में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आर्यन, सत्यदेव, उदित, रजत, अनिका, आंचल आदि बच्चों ने कार्यशाला में भाग लिया। प्रतियोगिता में कावेरी सदन ने पहला, गंगा सदन दूसरा एवं नर्मदा सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें विवेक चौरसिया, अरविंद सैनी, सीमा सचदेवा, प्रियंका शर्मा, आबिदा प्रवीण आदि का योगदान रहा। नामदेव पब्लिक स्कूल में भी गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन को याद किया गया। प्रधानाचार्य रजनी राजपूत, पंकज नामदेव, अरविंद शर्मा, सचिन शर्मा आदि ने उनके बारे में जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed